विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन में किसान हत्या मामला: कोर्ट ने पांच दोषियों को सुनाई उम्रकैद और जुर्माना

एडीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट हिरदेश पांडेय मीडिया को बाइट देते हुए

वर्ष 2023 के फरवरी महीने में डकोर गांव के एक किसान का अपहरण कर औरैया के जंगल में हत्या करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने फैसला सुनाया है।

डकोर (जालौन ) : जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के डकोर गांव में वर्ष 2023 में 26 फरवरी को हुए किसान की हत्या के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस सनसनीखेज मामले में न्यायालय ने सभी दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


​घटना के विवरण के अनुसार, आरोपियों ने किसान का अपहरण किया था और उसे जालौन से ले जाकर औरैया के जंगल में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस जांच और अदालत में चली लंबी प्रक्रिया के बाद मामले में दोष सिद्ध पाया गया।


​अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह फैसला सुनाया। कोर्ट के इस निर्णय से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।


​मामले की पैरवी करने वाले एडीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट हिरदेश पांडेय ने घटना और न्यायालय के आदेश के संबंध में जानकारी दी है।

About The Author

Leave a Reply