विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

कोंच कोतवाली में परिवार परामर्श केंद्र शुरू, एसपी ने किया उद्घाटन

परिवार परामर्श केंद्र की जानकारी देते एसपी विनय कुमार सिंह

एसपी विनय कुमार सिंह ने परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया, अब पति-पत्नी समेत पारिवारिक विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर काउंसलिंग से होगा।

कोंच(जालौन): जालौन के कोंच कोतवाली परिसर में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने केंद्र का उद्घाटन कर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का स्थानीय स्तर पर आपसी सहमति और काउंसलिंग के माध्यम से समाधान कराना है।


एसपी ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र शुरू होने से अब पति-पत्नी और अन्य पारिवारिक विवादों के फरियादियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कोंच कोतवाली में ही काउंसलिंग के जरिए मामलों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।


केंद्र में नगर के सामाजिक और सम्मानित लोगों को काउंसलर के रूप में शामिल किया गया है। ये काउंसलर दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे।

पुलिस का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य रिश्तों को टूटने से बचाना और पारिवारिक मामलों का शांतिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है।

परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद काउंसलर और पुलिस अधिकारी
परिवार परामर्श केंद्र की जानकारी देते एसपी विनय कुमार सिंह

About The Author

Leave a Reply