विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

NH-27 पर डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में मारी टक्कर, चालक समेत किसान घायल

सोमई गांव के पास खंती में पलटा गेहूं से लदा ऑटो

एट कोतवाली क्षेत्र के सोमई गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो खंती में पलटा, राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एट(जालौन) : जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर स्थित सोमई गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार डंपर और गेहूं लदे ऑटो की भिड़ंत में बड़ा सड़क हादसा हो गया। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया, जिससे चालक और एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, गेहूं से लदा ऑटो हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क से उतरकर खंती में जा पलटा और उसमें सवार दोनों लोग अंदर फंस गए।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सोमई गांव के पास खंती में पलटा गेहूं से लदा ऑटो
सोमई गांव के पास खंती में पलटा गेहूं से लदा ऑटो

About The Author

Leave a Reply