विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहपुर सीकरी महिला हत्याकांड का खुलासा, बलवीर उर्फ बन्टू गिरफ्तार

महिला हत्याकांड में गिरफ्तार बलवीर उर्फ बन्टू की पुलिस गिरफ्तारी

रिपोर्ट : बंटी कुरैशी आगरा

पुलिस के अनुसार जेवरात लूटने के दौरान महिला ने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद गमछे से गला कसकर हत्या करने का दावा किया गया।

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव पतसाल में 51 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बलवीर उर्फ बन्टू निवासी पतसाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका के दो कुंडल और दो पायल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 2 अक्टूबर की शाम महिला के घर जेवरात लूटने के इरादे से पहुंचा था।


पुलिस के अनुसार, इसी दौरान महिला ने आरोपी को पहचान लिया। पहचान उजागर होने और पकड़े जाने के डर से आरोपी ने कथित रूप से गमछे से महिला का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया। अगले दिन महिला का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। गंभीर घटना को देखते हुए कई टीमों को लगाया गया। साइबर सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटाए और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।


जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तेहरा मोरी डेम की ओर जाने वाले रास्ते और नहर किनारे घेराबंदी कर बलवीर उर्फ बन्टू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मृतका के आभूषण बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस का दावा है कि आभूषण लूटने के दौरान महिला द्वारा पहचान लिए जाने के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply