विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

आगरा में देवी जागरण देखने गई 4 वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से मौत, 15 घंटे बाद मिला शव

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के उंदेरा गांव में देवी जागरण के दौरान चार वर्षीय बच्ची कीर्ति की कुएं में गिरने से हुई मौत की घटना से जुड़ा दृश्य।

रिपोर्ट तहसील संवाददाता किरावली(आगरा)

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के उंदेरा गांव में देवी जागरण के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। जागरण देखने गई चार वर्षीय मासूम कीर्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। करीब 15 घंटे बाद कुएं से उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, उंदेरा गांव निवासी कल्याण सिंह की चार वर्षीय बेटी कीर्ति बीती शाम गांव में आयोजित देवी जागरण देखने गई थी। मृतका के परिजन महेंद्र सिंह के अनुसार, जागरण के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया। इसी दौरान बच्ची के पंडाल के पास स्थित कुएं में गिरने की आशंका जताई गई।

हादसे की आशंका होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रातभर खोजबीन की गई, लेकिन कीर्ति का कोई सुराग नहीं मिला। करीब 15 घंटे बाद कुएं से उसका शव बरामद हुआ। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जिस घर में बच्ची की हंसी-खुशी से रौनक रहती थी, वहां मातम छा गया। इस दर्दनाक घटना से गांव के लोग भी गमगीन हैं। हालांकि, हादसे की परिस्थितियों और बिजली गुल होने की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

About The Author

Leave a Reply