विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun Konch News Public Issues Uttar Pradesh

महेशपुरा रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

कोंच (जालौन):महेशपुरा रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर चोटों के साथ सड़क पर तड़पता रहा, जबकि हादसा करने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घायल युवक की पहचान आलमपुर के ररूआ नंबर-2 निवासी 42 वर्षीय परमाल कौरव के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किसी निजी कार्य से बाइक द्वारा कोंच आ रहा था। जैसे ही वह कोंच-महेशपुरा मार्ग पर ग्राम पचीपुरी के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने तेज गति से बाइक में टक्कर मार दी।हादसे के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply