विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Jalaun News Orai Uttar Pradesh

नववर्ष पर मानवीय संदेश, डीएम–एसपी ने वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों को किया सम्मानित

उरई (जालौन): नव वर्ष के शुभ अवसर पर प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता और सेवा भाव का संदेश सामने आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने बुजुर्गों को अंगवस्त्र व मिठाई भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।भ्रमण के दौरान डीएम–एसपी ने वृद्धजनों का हालचाल जाना, उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और आवश्यक सुविधाएं बेहतर कराने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों की आत्मीय बातचीत और स्नेहिल व्यवहार से वृद्धाश्रम का वातावरण भावुक व अपनत्व से भर उठा।बुजुर्गों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए अधिकारियों को आशीर्वाद दिया और उनके सफल व दीर्घ कार्यकाल की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कार की अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान और संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नव वर्ष की शुरुआत सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ करना समाज के लिए प्रेरक है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र भिटौरिया, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply