🔴 जालौन: उरई में ‘कैफे’ की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को लिया हिरासत में🔴 कोंच में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना की गूँज: सांसद नारायण दास अहिरवार को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन🔴 जालौन: अंबेडकर जयंती के दिन खुशियों के बीच मातम, चंदा एकत्र कर रहे 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत🔴 जालौन: फसल बर्बादी का सदमा नहीं सह सका अन्नदाता, खेत से लौटते ही किसान की हृदयघात से मौत🔴 संविधान के मूल्यों को आत्मसात करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय

​कोंच: तहसील परिसर में वृद्ध की अचानक मौत, प्रशासनिक संवेदनहीनता पर उठे सवाल

0
कोंच तहसील परिसर का दृश्य जहां वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई।

कोंच (जालौन): तहसील परिसर में सोमवार दोपहर एक दुखद घटना घटी। अपने काम से तहसील आए 68 वर्षीय बाबूराम अहिरवार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है।

फोटोकॉपी कराते समय आया हार्ट अटैक

​मालवीय नगर निवासी बाबूराम अपने छोटे भाई के साथ दोपहर करीब 2:30 बजे तहसील गए थे। एक दुकान के बाहर कागजातों की फोटोकॉपी कराते समय वह अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। वकीलों और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उनके सीने पर पंपिंग (CPR) कर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई।

प्रशासनिक संवेदनहीनता के आरोप

​प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के समय वहां एक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी खड़ी थी। लोगों ने चालक से वृद्ध को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन चालक गाड़ी लेकर मौके से खिसक गया। इस कारण एंबुलेंस का 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। जब उन्हें सीएचसी (CHC) ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

परिवार में मातम

​बाबूराम के परिवार में दो विवाहित बेटे और एक बेटी है। उनके नाम करीब 4 बीघा जमीन बताई जा रही है। इस अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र की ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।https://upsamvad.com/

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

​कोंच: तहसील परिसर में वृद्ध की अचानक मौत, प्रशासनिक संवेदनहीनता पर उठे सवाल news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed