🔴 जालौन: कोंच के व्यस्त बाजार में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी ‘आग का गोला’, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा🔴 जालौन: उरई में ‘कैफे’ की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को लिया हिरासत में🔴 कोंच में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना की गूँज: सांसद नारायण दास अहिरवार को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन🔴 जालौन: अंबेडकर जयंती के दिन खुशियों के बीच मातम, चंदा एकत्र कर रहे 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत🔴 जालौन: फसल बर्बादी का सदमा नहीं सह सका अन्नदाता, खेत से लौटते ही किसान की हृदयघात से मौत

​कोंच: अब भेदपुरा के खेतों में दिखा ‘लापता’ तेंदुआ, ड्रोन से तलाश जारी; इलाके में भारी दहशत

0
जालौन के भेदपुरा गांव में तेंदुए के पंजों के निशान और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाती वन विभाग की टीम।

कोंच (जालौन): पिछले तीन दिनों से कोंच तहसील क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अब रवा गांव से चार किलोमीटर दूर ग्राम भेदपुरा के खेतों में देखा गया है। शुक्रवार को वन विभाग की आंखों में धूल झोंककर गायब हुआ तेंदुआ शनिवार को दोबारा दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

सरसों के खेत में दिखा तेंदुआ, लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीण

​जानकारी के अनुसार, शनिवार को भेदपुरा के ग्रामीण कार्तिक, कमलेश और संतोष जब खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे रामेश्वर पटेल के सरसों के खेत में तेंदुए को जाते देखा। सूचना मिलते ही गांव में शोर मच गया और सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और सब्बल लेकर खेतों की तरफ दौड़ पड़े। वन विभाग की टीम ने दिनेश गुर्जर के मटर के खेत में तेंदुए के पंजों के निशान (Pugmarks) मिलने की पुष्टि की है।

झांसी मंडल के वन संरक्षक ने संभाली कमान

​तेंदुए की मौजूदगी की गंभीरता को देखते हुए वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक (झांसी मंडल) महावीर कोजलगी स्वयं मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन की कमान संभाली। उनके साथ डीएफओ जालौन प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में वन विभाग का अमला मौजूद है।

  • ड्रोन से निगरानी: सघन झाड़ियों और सरसों के ऊंचे खेतों के कारण वन विभाग की टीमें ड्रोन कैमरों का सहारा ले रही हैं।
  • कांबिंग ऑपरेशन: जाल और पिंजरे लेकर वन कर्मी झाड़ियों में सघन तलाशी अभियान (Combing) चला रहे हैं।
  • ग्रामीणों की उत्सुकता और डर: जहां एक ओर डर है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों में बनी ऊँची कोठियों पर चढ़कर तेंदुए की एक झलक देखने के लिए जमा हैं, जिससे विभाग को रेस्क्यू में चुनौती मिल रही है।

वन विभाग की अपील: “सतर्क रहें ग्रामीण”

​क्षेत्रीय निदेशक महावीर कोजलगी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले खेतों में न जाएं और सतर्क रहें। ऑपरेशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिमोहन कटियार, रेंजर रंजीत सिंह, हरिकिशोर शुक्ला और कोंच वन दरोगा राजेश अस्थाना सहित पूरी टीम मुस्तैद है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

​कोंच: रवा गांव से तेंदुआ ‘लापता’, डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर लिया जायजा यह भी पढ़े

​कोंच: अब भेदपुरा के खेतों में दिखा 'लापता' तेंदुआ, ड्रोन से तलाश जारी; इलाके में भारी दहशत news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed