विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun Konch News Public Issues Uttar Pradesh

​कोंच: ‘मिस्ट्री’ बना तेंदुआ, 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं; वन विभाग ने कहा- जंगल की ओर निकला

जालौन के भेदपुरा गांव में तेंदुए के पंजों के निशान और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाती वन विभाग की टीम।

​कोंच (जालौन): तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा में गुरुवार को दिखाई देने वाला तेंदुआ अब पहेली बन गया है। लगातार तीन दिनों से वन विभाग की भारी-भरकम टीमों और ड्रोन कैमरों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को वन विभाग ने अनुमान जताया है कि वन्य जीव जिले की सीमा से बाहर जंगल की ओर जा चुका है।

​अफवाहों का बाजार गर्म, सर्च ऑपरेशन रहा ‘सिफर’

​गुरुवार को रवा गांव के खेत में तेंदुए के वीडियो सामने आने के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। शनिवार को भेदपुरा गांव के खेतों में तेंदुए की मौजूदगी का दावा किया गया था, लेकिन घंटों की खोजबीन के बाद कुछ हाथ नहीं लगा। रविवार सुबह भी भदेवरा और सदूपुरा के पास तेंदुए के जाने की अफवाह उड़ी, जिसे वन विभाग ने सिरे से खारिज कर दिया है।

​ड्रोन और 5 टीमों से हो रही है निगरानी

​डीएफओ प्रदीप यादव के निर्देशन में जिले में 5 विशेष सर्च टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक टीम के पास निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा है। इस पूरे ऑपरेशन का नोडल अधिकारी उप प्रभागीय वनाधिकारी कोंच को बनाया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीमें कोंच और माधौगढ़ तहसील के गांवों में लगातार कॉम्बिंग और गश्त कर रही हैं।

​डीएफओ की अपील: डरें नहीं, सावधान रहें

​डीएफओ प्रदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार के बाद से जिले में कहीं भी तेंदुए के पगमार्क (पैरों के निशान) या प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने जनता से निम्नलिखित अपील की है:

​दिन में करें काम: रोजमर्रा के जरूरी काम दिन की रोशनी में ही निपटाएं।

​अफवाहों पर ध्यान न दें: तेंदुआ फिलहाल रिहायशी इलाकों से दूर जा चुका है।

​सतर्कता बरतें: रात में अकेले बाहर न निकलें और समूह में ही खेतों पर जाएं।

​खुले में शौच से बचें: सुबह के समय खुले में शौच के लिए न जाएं।

​कोंच: रवा गांव से तेंदुआ ‘लापता’, डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर लिया जायजा यह भी पढ़े

​कोंच: रवा गांव के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत यह भी पढ़े ।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply