विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh

जालौन: बेटी की विदाई से पहले पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में मौत

जालौन मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट और परिसर

हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के टोला गांव निवासी किसान सुरेंद्र मिश्रा ने खेती में भारी नुकसान से परेशान होकर यह कदम उठाया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

राठ (हमीरपुर) : हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के टोला गांव में बेटी की विदाई की तैयारियों के बीच एक पिता ने खेती में हुए भारी नुकसान से कथित तौर पर परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


​मृतक की पहचान 47 वर्षीय किसान सुरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करते थे। बताया गया है कि खेती में लगातार हो रहे नुकसान को लेकर वह काफी समय से तनाव में चल रहे थे। इसी बीच बेटी की विदाई का अवसर था, जिससे ठीक पहले उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।


​तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया।


​उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुरेंद्र मिश्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


​सुरेंद्र की अचानक हुई मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। विदाई की खुशियों के माहौल में घटी इस त्रसदी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का सन्नाटा पसरा हुआ है।

About The Author

Leave a Reply