विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

तेज हवाओं का कहर, शताब्दी स्लीपर बस पर गिरा विशाल पेड़; ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

उरई रोड पर शताब्दी स्लीपर बस के ऊपर गिरा विशाल पेड़

कोंच से दिल्ली जा रही शताब्दी स्लीपर बस पर उरई रोड स्थित आशीर्वाद क्लब के सामने पेड़ गिरा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कोंच(जालौन) : जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। कोंच से दिल्ली जा रही शताब्दी स्लीपर बस पर उरई रोड स्थित आशीर्वाद क्लब के सामने अचानक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरते ही बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क से नीचे कच्चे हिस्से में उतार दिया। इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित


घटना के बाद सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पेड़ हटाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रशासन द्वारा मार्ग को सुचारु कराने की कार्रवाई की गई।

हादसे के बाद बस से सुरक्षित बाहर निकलते यात्री
हादसे के बाद बस से सुरक्षित बाहर निकलते यात्री

About The Author

Leave a Reply