उरई के जीआईसी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में आधा दर्जन छात्रों पर साथी छात्र से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।
उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन छात्रों के एक गुट ने अपने ही साथी छात्र को जीआईसी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में ले जाकर लात-घूसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के दौरान मौजूद छात्रों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद उरई कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।






