विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Madogarh

भारी बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर एक व्यक्ति घायल

उदौतपुरा गांव में भारी बारिश के बाद ढहा कच्चा मकान और मलबे में दबा गृहस्थी का सामान।

माधौगढ़ तहसील के उदौतपुरा गांव में लगातार बारिश से जर्जर मकान गिरा। गृहस्थी का सामान और एक बकरी मलबे में दब गई।

माधौगढ़(जालौन) : जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उदौतपुरा गांव में कल से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक जर्जर कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।


मलबे में दबकर व्यक्ति हुआ घायल


मकान गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया।


गृहस्थी का सामान और बकरी दबने से नुकसान


हादसे में घर का खाने-पीने का सामान, गृहस्थी का सामान और एक बकरी मलबे में दब गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से राहत और आर्थिक सहायता की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply