कोंच तहसील के गोरकरनपुर गांव में लगातार दो दिनों की बारिश से पशुबाड़ा ढहा। कई पशु घायल हुए, भूसा और आटा भी मलबे में दब गया।
कोंच(जालौन) : जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के गोरकरनपुर गांव में दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक पशुबाड़ा भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
मलबे में दबे पशु, हुआ भारी नुकसान
पशुबाड़ा गिरने से कई पशु मलबे में दब गए, जिनके घायल होने की सूचना है। वहीं पशुबाड़े में रखा भूसा, आटा और अन्य सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे कराने तथा राहत दिलाने की मांग की है।







