विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Moradabad

मुरादाबाद में पिज्जा शॉप की मशीन में जोरदार धमाका, संचालक गंभीर घायल

मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित पिज्जा शॉप में मशीन फटने के बाद घटनास्थल का दृश्य।

अगवानपुर के शेरुआ चौराहे पर हादसा, धमाके से दुकान का सामान बिखरा और बाहर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट-दीपक कुमार (मुरादाबाद)

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अगवानपुर स्थित शेरुआ चौराहे पर शुक्रवार को पिज्जा शॉप में अचानक मशीन फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे में दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।


धमाके से दुकान का सामान बिखरा


जानकारी के अनुसार, शेरुआ चौराहे स्थित ‘वेब पिज्जा’ की दुकान में काम के दौरान अचानक पिज्जा बनाने वाली मशीन में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान का सामान बिखर गया, जबकि बाहर खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल संचालक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच


घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। आसपास के दुकानदारों से भी घटना को लेकर जानकारी ली गई।

मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित पिज्जा शॉप में मशीन फटने के बाद घटनास्थल का दृश्य।

About The Author

Leave a Reply