विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

आजमगढ़ सड़क हादसा मामले में वांछित अभियुक्त रामसेवक यादव गिरफ्तार

सड़क हादसा मामले में गिरफ्तार रामसेवक यादव

रिपोर्ट : विपुल तिवारी आजमगढ़

बिलरियागंज पुलिस के अनुसार 2 मार्च की रात पटवध कौतुक बूथ के सामने हादसे में उमेशचन्द्र सेठ की मौत हुई थी।

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त रामसेवक यादव (52) निवासी देवईत, थाना मेहनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 मार्च 2026 की रात पटवध कौतुक पुलिस बूथ के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से उमेशचन्द्र सेठ की मौके पर ही मौत हो गई थी।


मामले में थाना बिलरियागंज पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान रामसेवक यादव का नाम सामने आया। इसके बाद न्यायालय से उसके खिलाफ NBW जारी हुआ था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:45 बजे उसके घर पर दबिश देकर रामसेवक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply