विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस लेने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा बरामद आरोपी के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज

निजामाबाद पुलिस ने 42 वर्षीय इबराक खान को पकड़ा, 32 बोर रिवाल्वर, 33 कारतूस और दस्तावेज बरामद

आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस और सरकारी लाभ लेने वाले गैंग का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मामले में एक अभियुक्त को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 32 बोर रिवाल्वर, 33 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम मिर्जापुर निवासी मिर्जा अयाज बेग बाहरी लोगों को गांव का निवासी दिखाकर मोटी रकम लेकर फर्जी परिवार रजिस्टर, स्कूल टीसी और अन्य दस्तावेज बनवाता है। इसके आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाए जाने की जानकारी मिली थी। जांच में सामने आया कि वर्तमान में अंधेरी वेस्ट, मुंबई निवासी मो. इबराक पुत्र इमदाद खान के नाम मिर्जापुर के पते पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2010 में रिवाल्वर का लाइसेंस संख्या 315/2010 जारी कराया गया था।


इसी तरह शाहिद मोहम्मद खान के नाम से भी लाइसेंस संख्या 314/2010 जारी होना पाया गया। दोनों के नाम SIR वोटर लिस्ट 2026 में मिर्जापुर में दर्ज हैं, जबकि प्रधान की रिपोर्ट में उन्हें गांव का निवासी नहीं बताया गया है। इस मामले में थाना निजामाबाद में धारा 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS और 29/30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद इंस्पेक्टर अपराध जयप्रकाश यादव और एसआई चित्रांशु मिश्रा की टीम 1 अक्टूबर को मुंबई पहुंची। पुलिस के अनुसार ओशिवरा पुलिस के सहयोग से बिल्डिंग नंबर 02बी, फ्लैट नंबर 504, पाटलिपुत्र से 42 वर्षीय इबराक खान को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को बांद्रा कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर 4 अक्टूबर को आजमगढ़ लाया गया।


पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी मिर्जा अयाज बेग और उसके परिवार के पास कुल आठ शस्त्र लाइसेंस हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

About The Author

Leave a Reply