विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

ब्रेकिंग आजमगढ़: डिजिटल अरेस्ट, फर्जी प्रोफाइल और निवेश ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

रानी की सराय के पूर्वांचल पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करती पुलिस टीम।

रिपोर्ट : शालेहीन शेख आजमगढ़

रानी की सराय के पूर्वांचल पीजी कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान, फिशिंग लिंक, सेक्सटॉर्शन और ऑनलाइन लोन स्कैम से बचने के बताए तरीके

आजमगढ़ : बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को रानी की सराय स्थित पूर्वांचल पीजी कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों और मौजूद लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी प्रोफाइल, निवेश के नाम पर ठगी, फिशिंग लिंक, सेक्सटॉर्शन और ऑनलाइन लोन स्कैम समेत विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।


यह अभियान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी साइबर जागरूकता पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी।


पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी पुलिस, सीबीआई या साइबर क्राइम अधिकारी बनकर फोन कर सकते हैं और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पैसे की मांग कर सकते हैं। ऐसे कॉल आने पर घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की।


अभियान के दौरान गिफ्ट और लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती, फर्जी मोबाइल नंबर और म्यूल अकाउंट के जरिए होने वाले साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।


पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को सुरक्षित कराने की कार्रवाई की जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply