विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

रानी की सराय पुलिस ने गुमशुदा महिला को परिजनों से मिलाया, मिशन शक्ति टीम की सक्रियता आई काम

रानी की सराय थाना पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किए जाने की तस्वीर।

रिपोर्ट : सालेहीन शेख आजमगढ़

नाम-पता बताने में असमर्थ थी महिला, पुलिस ने पहचान कर परिजनों को बुलाया और सत्यापन के बाद किया सुपुर्द

आजमगढ़ : रानी की सराय थाना पुलिस की सक्रियता और मिशन शक्ति 5.0 टीम के प्रयास से गुमशुदा महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया। महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की।


जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से एक महिला को रानी की सराय थाना परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर लाया गया। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी तथा प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी।


प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार को दी गई। उनके निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 टीम ने महिला के परिजनों की पहचान और तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। पुलिस टीम के प्रयासों से महिला के परिजनों की पहचान कर ली गई।


इसके बाद महिला के पुत्र नसीउल्लाह पुत्र अबुशाद, निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ को थाने बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल उसके पुत्र के सुपुर्द कर दिया।


महिला के सकुशल परिजनों से मिलने के बाद परिवार ने रानी की सराय पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली।


महिला को परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक श्वेता दुबे, महिला आरक्षी संयोगिता कुशवाहा, महिला आरक्षी नीलम वर्मा, महिला आरक्षी आकांक्षा साहू सहित मिशन शक्ति 5.0 टीम, थाना रानी की सराय शामिल रही।

About The Author

Leave a Reply