विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Breaking News Bareilly Crime Uttar Pradesh

पीलीभीत में रामलीला कमेटी का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, फायरिंग में तीन की मौत; एक गंभीर घायल

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में रामलीला कमेटी के विवाद के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

रिपोर्ट : तरुण कुमार बरेली

अमरिया में कमेटी के आय-व्यय के हिसाब को लेकर चल रहा था विवाद, एसपी और डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण; आठ लोग हिरासत में

पीलीभीत। जनपद के अमरिया थाना क्षेत्र में रामलीला कमेटी के दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि विवाद की वजह रामलीला कमेटी के आय-व्यय के हिसाब को लेकर थी। 9 अक्टूबर को हुई बैठक में कमेटी के सदस्य कौशल गुप्ता ने पिछले चार साल का हिसाब मांगा था। इसी मुद्दे को लेकर कमेटी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता और उनके बीच मतभेद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दोनों पक्ष एक स्कूल में हुई बैठक से लौट रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कौशल गुप्ता पक्ष के संतोष गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि रोज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का बरेली में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। एसपी पीलीभीत और डीआईजी बरेली ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक लाइसेंसी राइफल, एक तमंचा और दो कारें बरामद की गई हैं। मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में रामलीला कमेटी के विवाद के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में रामलीला कमेटी के विवाद के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

About The Author

Leave a Reply