विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान में शामिल होने बहराइच के कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली

दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता

रिपोर्ट : राशिद अली बहराइच

पयागपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह भी साथियों के साथ आंदोलन में हुए शामिल, वापसी पर केंद्र सरकार और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर लगाए आरोप।

बहराइच : ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान में हिस्सा लेने के लिए जनपद बहराइच के कई कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए। इसी क्रम में पयागपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह भी अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे।
दिल्ली से गृह जनपद लौटने के बाद विनय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वोट चोरी, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे को लेकर यह आंदोलन किया गया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आंदोलन को विफल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, रेल, बस और मेट्रो सहित आवागमन के रास्तों को बंद कर दिया गया था, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विनय सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने देने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई कांग्रेस कार्यकर्ता तमाम बाधाओं को पार करते हुए दिल्ली पहुंचने में सफल रहे।
उन्होंने बताया कि बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाला गया। विनय सिंह के अनुसार, मार्च के दौरान अधिकांश पुलिसकर्मियों ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जो कर रहे हैं, वह सही और देश व समाज के हित में है।
दिल्ली जाने वालों में विद्यांश शुक्ला, अनिल सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, नसीम इदरीसी, दुलारे यादव, एम. शफीक, दुर्गेश सिंह, गौतम मिश्रा, सुशील यादव और अंकित कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply