विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Agra Uttar Pradesh

आगरा: फतेहाबाद तहसील में SIR-2026 को लेकर बैठक, मतदाता सूची दुरुस्त करने के निर्देश

आगरा के फतेहाबाद तहसील सभागार में SIR-2026 के विशेष अभियान को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते तहसीलदार शिखर मिश्रा।

रिपोर्ट कासिम मलिक आगरा

तहसीलदार शिखर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक, पात्र और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा घर-घर सत्यापन पर दिया गया जोर

फतेहाबाद (आगरा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत आगामी विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार, 15 अक्टूबर को तहसील सभागार फतेहाबाद में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार शिखर मिश्रा ने की। इसमें सभी बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों और मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी। आगामी विशेष अभियान के दौरान निर्धारित तिथियों पर घर-घर सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं की पहचान करें। साथ ही डिक्लेरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित कर्मचारी निर्धारित समयसीमा में जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करें और मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

बैठक में बीएलओ सुपरवाइजरों से अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग देने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास करने की अपील की गई।

आगरा के फतेहाबाद तहसील सभागार में SIR-2026 के विशेष अभियान को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते तहसीलदार शिखर मिश्रा।

About The Author

Leave a Reply