रिपोर्ट तरुण कुमार बरेली
नवाबगंज में पीलीभीत रोड स्थित प्रेमी होटल के सामने हुआ हादसा, सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम
बरेली। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड स्थित प्रेमी होटल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन व नगर निगम को सूचना दी।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने घटना की जानकारी मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला महामंत्री मनोज गंगवार, जिला मंत्री अभिषेक गंगवार, जिला उपाध्यक्ष शिवम गंगवार और तहसील अध्यक्ष पुष्पेंद्र गंगवार घटनास्थल पर पहुंचे।
पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढा खुदवाया गया और गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया।






