🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

आईफोन की जिद बनी मौत की वजह, 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

0
IMG-20251229-WA0097

मृतक छात्रा माया की फाईल फोटो

जालौन(डकोर): महंगे मोबाइल फोन की लत कितनी घातक हो सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण जालौन जिले से सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित तौर पर आईफोन न दिलाने पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
पूरा मामला डकोर थाना क्षेत्र के कुशमिलिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय छात्रा माया पिछले कई दिनों से अपने पिता से आईफोन दिलाने की जिद कर रही थी। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले छात्रा ने पिता से यह भी कहा था कि यदि उसे दो दिन में आईफोन नहीं दिलाया गया तो वह जान दे देगी।
शनिवार को जब माता-पिता रोज की तरह काम पर चले गए, उसी दौरान छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि बच्चों में बढ़ती मोबाइल और महंगे गैजेट्स की लत किस हद तक खतरनाक साबित हो सकती

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

आईफोन की जिद बनी मौत की वजह, 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed