🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

7 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

0
7 साल की बच्ची से शर्मनाक हरकत_20251229_201829_0000

प्रतीकात्मक फोटो

जालौन(कोंच) : 7 वर्षीय बालिका के साथ गंदी हरकत किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने यूपी 112 को सूचना देकर आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर आरोपी शिक्षक रमेश (55) सीएचसी परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गया था। वह एक बच्चे के घर पढ़ा रहा था, जबकि पड़ोस में रहने वाले एक कर्मचारी की दो बेटियां भी उससे पढ़ाई कर रही थीं। उस समय बच्चियों की मां ड्यूटी पर थीं और बड़ी बहन किसी काम से बाहर चली गई थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और छोटी बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की, जिससे बच्ची चीख पड़ी। आरोपी ने किसी तरह बच्ची को शांत किया और वहां से चला गया।रात में बच्ची को दर्द की शिकायत हुई, तब उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजनों ने रात होने के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं की। सोमवार को जब आरोपी रोज की तरह पढ़ाने पहुंचा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और यूपी 112 को बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

7 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed