🔴 जालौन: अंबेडकर जयंती के दिन खुशियों के बीच मातम, चंदा एकत्र कर रहे 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत🔴 जालौन: फसल बर्बादी का सदमा नहीं सह सका अन्नदाता, खेत से लौटते ही किसान की हृदयघात से मौत🔴 संविधान के मूल्यों को आत्मसात करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय🔴 उरई में ‘बाबा साहब अमर रहें’ के जयघोष से गूंजा आकाश: अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्राओं ने बिखेरी समरसता की छटा🔴 झांसी: पत्रकारिता के हितों की रक्षा का संकल्प; ऑल इण्डिया पत्रकार एकता संघ का मंडलीय शपथ ग्रहण संपन्न

कोंच में सड़क हादसा: अतिक्रमण बना वजह, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी

0
UP SAMVAD LIVE

मौके की तस्वीर: मटर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद सड़क पर बिखरी फसल।

कोंच(जालौन): कोंच नगर में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसा सामने आया। करीब शाम 7:30 बजे ग्राम असुपुरा निवासी किसान सत्यवीर सिंह की मटर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम पचीपुरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के चलते ट्रॉली में लदी करीब 50 झिल्लियां हरी मटर सड़क पर फैल गईं, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसडीएम स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।मौके पर मौजूद ग्राम पचीपुरी के ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष गंभीर शिकायत रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क के दोनों ओर ट्रांसपोर्टरों और दुकानदारों द्वारा ईंट, बालू और गिट्टी डालकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे सड़क बेहद संकरी हो गई है। इसी वजह से इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और लोगों की जान हमेशा खतरे में रहती है।ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ज्योति सिंह ने संबंधित दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण शीघ्र स्वयं हटाया जाए, ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।एसडीएम ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

कोंच में सड़क हादसा: अतिक्रमण बना वजह, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed