विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Konch Jalaun Uttar Pradesh

फॉर्च्यूनर को बचाने में पानी भरी खंती में पलटी मुर्गों से लदी लोडर, 14 कुंतल मुर्गे मरे

खंती में पलटी लोडर से मुर्गों को निकालते ग्रामीण

जालौन के कोंच क्षेत्र के भदारी गांव के पास बड़ा हादसा, 23 कुंतल मुर्गों से लदी लोडर अनियंत्रित होकर पलटी; राहत-बचाव में जुटे ग्रामीण।

कोंच(जालौन) : जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भदारी गांव के पास मुर्गों से लदी एक लोडर सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रही फॉर्च्यूनर को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पानी से भरी खंती में पलट गया। हादसे में करीब 14 कुंतल मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, लोडर में करीब 23 कुंतल मुर्गे लदे हुए थे। भदारी गांव के पास सामने से आ रही फॉर्च्यूनर को बचाने के दौरान लोडर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी से भरी खंती में जा गिरी। वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने लोडर में फंसे जीवित मुर्गों को बाहर निकालने का प्रयास किया, जबकि बड़ी संख्या में मुर्गों की मौत हो चुकी थी।


घटना से वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भदारी गांव के पास पानी भरी खंती में पलटी मुर्गों से लदी लोडर
भदारी गांव के पास पानी भरी खंती में पलटी मुर्गों से लदी लोडर
भदारी गांव के पास पानी भरी खंती में पलटी मुर्गों से लदी लोडर

About The Author

Leave a Reply