एट कोतवाली क्षेत्र में पुराने थाने के पास नाले में मिला 46 वर्षीय युवक का शव

0
1001176159

धगुवां रोड स्थित पुराने थाने के पास नाले में मिला युवक का शव, मृतक: धनीराम (फाइल फोटो )

जालौन(एट): एट कोतवाली क्षेत्र के धगुवां रोड स्थित पुराने थाने के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जालौन पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान 46 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।परिजनों के अनुसार, धनीराम की मानसिक स्थिति बीते कुछ समय से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक नाले तक कैसे पहुंचा।फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed