जालौन: खेत में संदिग्ध हालात में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

0
IMG-20251222-WA0073

File photo : मृतक पवन दोहरे

जालौन :जालौन कोतवाली क्षेत्र के एदलपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले एक खेत में 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान एदलपुर निवासी पवन दोहरे (21 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन गांव के कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर से मटर बेचने के लिए गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। सुबह खेत में उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक जांच के साथ ही साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी की गई।
परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पवन को शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed