जालौन: कोंच के LSG पोस्ट ऑफिस में CBI की कार्रवाई, विभाग में हड़कंप

0
Screenshot_20251216_184124_Editor Lite

फोटो : सर्राफा बाजार स्थित LSG पोस्ट ऑफिस

जालौन (कोंच)। कोंच नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम ने सर्राफा बाजार स्थित LSG पोस्ट ऑफिस में अचानक कार्रवाई की। चार सदस्यीय सीबीआई टीम के कार्यालय में पहुंचते ही India Post विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।सूत्रों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस में तैनात उप मंडलीय डाक निरीक्षक प्रतीक भार्गव से सीबीआई टीम ने बंद कमरे में करीब 35 मिनट तक गहन एवं गोपनीय पूछताछ की। इस दौरान टीम ने कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल पूछे।पूछताछ समाप्त होने के बाद सीबीआई टीम प्रतीक भार्गव को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। टीम के जाने के बाद पोस्ट ऑफिस परिसर में सन्नाटा छा गया। वहीं, सीबीआई अधिकारियों ने मीडिया को किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया, जिससे पूरे मामले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोंच नगर के सर्राफा बाजार स्थित LSG पोस्ट ऑफिस से संबंधित है। घटना के बाद से जिले भर में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed