🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

जालौन में तेज रफ्तार का कहर, कार डंपर से टकराई; बड़ा हादसा टला

0
Accident

डंपर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार

जालौन(कदौरा):जालौन जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज गति से आ रही कार सड़क पार कर रहे डंपर से जा टकराई। हादसा कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना चौराहे पर हुआ, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, XUV कार (संख्या UP 95 S 2786) काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सामने से सड़क पार कर रहे डंपर (संख्या UP 93 DT 5005) को कार चालक समय रहते नहीं देख पाया और कार सीधे डंपर में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन डंपर में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद कार सवार कुछ देर तक वाहन के अंदर ही फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं।

सूचना मिलने पर कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों क्षतिग्रस्त वाहन घटनास्थल से हटाए जा चुके थे। इस संबंध में कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी और पुलिस टीम मौके पर गई थी, मगर किसी भी वाहन चालक द्वारा थाने में कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई है

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources
जालौन में तेज रफ्तार का कहर, कार डंपर से टकराई; बड़ा हादसा टला news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed