कानपुर: जन्मदिन पार्टी के डांस विवाद ने लिया उग्र रूप, दो युवक घायल

कल्याणपुर में जन्मदिन पार्टी के विवाद के बाद सरेआम हुई मारपीट का दृश्य।
कल्याणपुर(कानपुर) : कल्याणपुर में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरलकानपुर के कल्याणपुर इलाके में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो राजकीय उन्नयन बस्ती क्षेत्र का बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में 10 से अधिक महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मारपीट में राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी ऑटो चालक निखिल गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष से सोनू को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट थम चुकी थी।स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार को एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय भी डायल 112 पर सूचना दी गई थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की थी। हालांकि, पुराना विवाद शांत होने के बजाय मंगलवार को फिर भड़क उठा और मामला दोबारा हिंसक हो गया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।इंद्रा नगर क्षेत्र में जन्मदिन के दौरान शुरू हुआ यह विवाद देर शाम बड़ा रूप ले बैठा, जिसमें चार-पांच लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि दो युवक घायल हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।






