🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, नियमों के पालन का दिया गया संदेश

0
IMG-20260101-WA0018

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर उरई शहर के चौराहों पर एनसीसी–एनएसएस के छात्र-छात्राओं के साथ यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करते जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय

उरई (जालौन): जनपद जालौन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) का शुभारंभ प्रशासनिक सक्रियता और जनजागरूकता के संदेश के साथ किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में इस माह को शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में लोगों को अपने वाहनों के समस्त वैध प्रपत्र साथ रखने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चलने, निर्धारित लेन में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त सलाह दी गई।इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करने, तेज गति से बचने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने का संदेश भी दिया गया, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने स्वयं चौराहों पर पहुंचकर एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार, यात्रीकर/मालकर अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय तथा प्रभारी यातायात वीर बहादुर की अहम भूमिका रही। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की जान सुरक्षित रखें।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, नियमों के पालन का दिया गया संदेश news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed