वरिष्ठ पत्रकार स्व. कृष्णगोपाल रिछारिया की 18वीं पुण्यतिथि पर कोंच में श्रद्धांजलि सभा

0
IMG-20251224-WA0130

श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. कृष्णगोपाल रिछारिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि CO कोंच।

जालौन(कोंच) : कोंच नगर के वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर झांसी के कोंच तहसील प्रतिनिधि पुरुषोत्तमदास रिछारिया के पिता तथा साप्ताहिक पत्र ‘रिछारिया दर्शन’ के संस्थापक/प्रधान संपादक रहे स्वर्गीय कृष्णगोपाल रिछारिया की 18वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों, नगर के समाजसेवियों और पत्रकारों ने उनके कृतित्व व योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ, निष्पक्ष भाव से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना ही दिवंगत पत्रकार को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह, समाजसेवी प्रमोद शुक्ला ‘लला’ तथा डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय सोनी मौजूद रहे। उपस्थित समाजसेवियों व पत्रकारों ने स्व. रिछारिया को श्रेष्ठ कलमकार बताते हुए उनके पत्रकारिता मूल्यों की सराहना की। अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को अपनाकर ही दिवंगत पत्रकार को वास्तविक श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन समिति संयोजक कढोरेलाल यादव ‘बाबूजी’ ने किया।इस अवसर पर स्व. रिछारिया के परिजनों—उनके पुत्र पुरुषोत्तमदास, श्याममोहन, राममोहन, अनिलकुमार; पौत्र अभिषेक, ऋषभ, अमन, कपिल, कुशाग्र; तथा प्रपौत्र अक्षत व नंदन तिवारी सहित—ने जरूरतमंदों को भोजन कराकर पुण्यलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में केशव बबेले, सेठ नासिर, हरिश्चंद्र तिवारी, सद्दाम हुसैन, विवेक द्विवेदी, तरुण निरंजन, रविकांत द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, नवीन कुशवाहा, राहुल राठौर, ऋषि झा, दुर्गेश कुशवाहा, पवन अग्रवाल, इमरान खलीफा, सुमित तिवारी, हरिओम याज्ञिक, साजिद, राजीव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed