🔴 कोंच में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना की गूँज: सांसद नारायण दास अहिरवार को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन🔴 जालौन: अंबेडकर जयंती के दिन खुशियों के बीच मातम, चंदा एकत्र कर रहे 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत🔴 जालौन: फसल बर्बादी का सदमा नहीं सह सका अन्नदाता, खेत से लौटते ही किसान की हृदयघात से मौत🔴 संविधान के मूल्यों को आत्मसात करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय🔴 उरई में ‘बाबा साहब अमर रहें’ के जयघोष से गूंजा आकाश: अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्राओं ने बिखेरी समरसता की छटा

जालौन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे भाई ने ही की थी हरनारायण की हत्या

0
UP SAMVAD LIVE

जालौन: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा में 30 दिसंबर 2025 को पुलिया के नीचे पानी में मिले हरनारायण उर्फ पटालम के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस जघन्य हत्याकांड को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे भाई ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम खर्रा निवासी हरनारायण उर्फ पटालम का शव गांव के बाहर पुलिया के नीचे पानी में खून से लथपथ अवस्था में मिला था। मृतक की पत्नी भारती ने इस मामले में गांव के ही छोटेलाल और श्यामाचरण के खिलाफ कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारती ने बताया था कि 29 दिसंबर को हरनारायण गांव में एक निमंत्रण में जाने की बात कहकर घर से निकले थे और देर रात लौटने की बात कही थी, लेकिन अगली सुबह उनके हत्या किए जाने की सूचना मिली।मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें मृतक के सगे भाई पप्पू उर्फ पुजारी उर्फ गोमती प्रसाद पर संदेह गहराया। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी और हरनारायण ने अपनी जमीन बेच दी थी। वह नशे का आदी था और उसका घर भी गिर चुका था, जिसके चलते उसने भाई और भाभी को अपने घर में रहने की जगह दी थी। इसी दौरान उसके और भाभी भारती के बीच अवैध संबंध बन गए और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। करीब एक सप्ताह पहले हरनारायण ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिससे विवाद हुआ और तभी से आरोपी ने हत्या की योजना बना ली।29 दिसंबर को गांव में हल्के कुशवाहा के यहां निमंत्रण था। वहां से लौटने के बाद जब हरनारायण घर नहीं मिला तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर उसे तलाशने के बहाने निकल पड़ा। रास्ते में श्यामाचरण से उसे जानकारी मिली कि हरनारायण शराब ठेके के पास पुलिया पर लेटा हुआ है। वहां पहुंचकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और शव को पुलिया के नीचे पानी में फेंक दिया।हत्या के बाद आरोपी ने हथियार को भूसे के ढेर में छिपा दिया और खून लगे कपड़े धो दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local & Police Sources

जालौन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे भाई ने ही की थी हरनारायण की हत्या news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed