विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Crime Jalaun Konch News Uttar Pradesh

एट थाना पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

एट(जालौन): एट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरगोविंद रैकवार (19) पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम विलायां, थाना एट, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विरासनी मोड़ ढाले के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में थाना एट प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक पोरवाल व पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस (315 बोर) और एक बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना एट में मु0अ0सं0 01/2026 के तहत धारा 35 बीएनएसएस, 317(2) बीएनएस और 9/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local & Police Sources

About The Author

Leave a Reply