6 महीने बाद फिर जिंदा हुआ ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, सभासद का लेटर वायरल

0
कोंच नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव

कोंच नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव

कोंच नगर पालिका की 29 अगस्त की बोर्ड बैठक में सभासद रघुवीर कुशवाहा ने 7 फरवरी 2026 के निंदा प्रस्ताव को दोबारा स्वीकृत करने की मांग उठाई।

कोंच(जालौन) : जालौन की नगर पालिका परिषद कोंच में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ निंदा प्रस्ताव का मामला छह महीने बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 29 अगस्त को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासद रघुवीर कुशवाहा ने अध्यक्ष को लेटर पैड पर पत्र देकर 7 फरवरी 2026 की बैठक में पारित निंदा प्रस्ताव को दोबारा स्वीकृत किए जाने की मांग की। सभासद का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मामला 7 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक से जुड़ा है। सभासद के अनुसार उस बैठक में नगर के विकास कार्यों और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा गया था, जिसे सभासदों की स्वीकृति भी मिली थी। इसके बाद करीब छह महीने तक बोर्ड बैठक आयोजित नहीं होने से पालिका की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे।


बाद में जिला प्रशासन की ओर से पूर्व की बैठक को शून्य किए जाने का पत्र जारी किया गया। इसके बाद 14 अगस्त को नई बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी हुआ, लेकिन अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता सहित लगभग 15 सभासदों की अनुपस्थिति के कारण बैठक नहीं हो सकी। उस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं।


अब 29 अगस्त की बोर्ड बैठक में रघुवीर कुशवाहा ने लिखित पत्र देकर मांग की है कि 7 फरवरी को सभासदों की स्वीकृति से पारित निंदा प्रस्ताव को वर्तमान बैठक में पुनः स्वीकृत किया जाए। इस मांग के साथ छह महीने पुराना विवाद फिर से पालिका की राजनीति के केंद्र में आ गया है।


फिलहाल वायरल पत्र को लेकर नगर पालिका कोंच में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि निंदा प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय बोर्ड की प्रक्रिया के अनुसार ही होगा।

कोंच नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासद का वायरल पत्र
कोंच नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासद का वायरल पत्र

About The Author

Leave a Reply