डकोर कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डकोर(जालौन) :जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष के दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मारपीट की इस घटना के दौरान बीच-बचाव करने उतरी महिलाओं के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से हुई इस हिंसक झड़प से आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।






