विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

बरेली में तीन तलाक का आरोप, महिला का गला दबाकर मारने के प्रयास का दावा

एसएसपी कार्यालय में शिकायत से संबंधित प्रार्थना पत्र

रिपोर्ट : तरुण कुमार ( बरेली )

स्वाले नगर निवासी पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर पति, देवर और ननद पर मारपीट, धमकी और बंधक बनाने का आरोप लगाया

बरेली। थाना किला क्षेत्र के स्वाले नगर में तीन तलाक, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता अमीर हुसैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रुखसार को बचाने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


प्रार्थी अमीर हुसैन पुत्र मोहम्मदीन, मूल निवासी वैलकम सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा वर्तमान निवासी स्वाले नगर, थाना किला, जिला बरेली ने बताया कि उनकी पुत्री रुखसार का विवाह लगभग 13 वर्ष पूर्व इरफान पुत्र इशाक के साथ हुआ था। विवाह के बाद रुखसार के दो बच्चे हैं। आरोप है कि देवर रिजवान, राजा और ननद आसमा, इरफान पर दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे और विरोध करने पर रुखसार के साथ मारपीट करते थे।


प्रार्थना पत्र के अनुसार, सात अक्टूबर 2026 को देवर रिजवान, राजा और ननद आसमा ने इरफान से रुखसार को तीन तलाक देने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद इरफान ने रुखसार को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की और देवर रिजवान ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।


पीड़िता ने अपने दो बच्चों का हवाला देकर जान की गुहार लगाई। आरोप है कि इसके बाद उसे धमकी दी गई और कमरे में बंद कर दिया गया। बताया गया कि पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकाला।


अमीर हुसैन का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो इरफान, रिजवान और राजा ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने तथा पुत्री को अवैध बंधन से मुक्त कराने की मांग की है। मामले में पुलिस का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है।

About The Author

Leave a Reply