विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Kalpi

जालौन में दिनदहाड़े टप्पेबाजी: कालपी में 17 हजार का सामान लेकर बाइक सवार तीन युवक फरार

कालपी के टरननगंज चौराहे पर स्थित घटनास्थल जनरल स्टोर की दुकान

कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर की दुकान पर हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।

कालपी (जालौन) : जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार टरननगंज चौराहे पर दिनदहाड़े टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। यहां एक जनरल स्टोर की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार तीन युवक दुकानदार को चकमा देकर 17 हजार रुपए का सामान लेकर बिना पैसे दिए फरार हो गए।


​घटना के समय आरोपी युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आए थे। मौका पाकर वे दुकान से सामान लेकर बिना भुगतान किए भाग निकले। सामान लेकर भागते समय आरोपी युवकों के पीछे दुकानदार को भी भागते हुए देखा गया, जिसका पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।


​खास बात यह है कि यह पूरी वारदात पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।


​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार चांद मुहम्मद के अनुसार नुकसान करीब 17 हजार रुपए का है। पुलिस अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

About The Author

Leave a Reply