कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर की दुकान पर हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।
कालपी (जालौन) : जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार टरननगंज चौराहे पर दिनदहाड़े टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। यहां एक जनरल स्टोर की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार तीन युवक दुकानदार को चकमा देकर 17 हजार रुपए का सामान लेकर बिना पैसे दिए फरार हो गए।
घटना के समय आरोपी युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आए थे। मौका पाकर वे दुकान से सामान लेकर बिना भुगतान किए भाग निकले। सामान लेकर भागते समय आरोपी युवकों के पीछे दुकानदार को भी भागते हुए देखा गया, जिसका पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
खास बात यह है कि यह पूरी वारदात पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार चांद मुहम्मद के अनुसार नुकसान करीब 17 हजार रुपए का है। पुलिस अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी हुई है।







