विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Public Issues Jalaun Orai Uttar Pradesh

मछली बनाने को लेकर विवाद के बाद युवक ने नाले में लगाई छलांग, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

पति के लापता होने की जानकारी देती पत्नी रचना

उरई के राजेंद्र नगर में पति-पत्नी के विवाद के बाद 36 वर्षीय अनिल कुमार मलंगा नाले में कूद गया। पुलिस और SDRF लगातार तलाश में जुटी हैं।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले में मछली बनाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक के मलंगा नाले में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम 36 वर्षीय अनिल कुमार का पत्नी रचना से मछली बनाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद अनिल ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर पत्नी ने उसे कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि अनिल पीछे की खिड़की तोड़कर घर से निकला और मलंगा नाले में छलांग लगा दी।


घटना की सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रातभर नाले में तलाश अभियान चलाया। शनिवार को SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक अनिल का कोई पता नहीं चल सका है।


अनिल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी, मां मनु देवी तथा दो बच्चे हैं। लगातार तीसरे दिन भी तलाश जारी रहने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि नाले में खोजबीन अभियान जारी है।

मलंगा नाले के किनारे सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस और गोताखोर

About The Author

Leave a Reply