विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

जहरीले सांप के काटने से 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

मेडिकल कॉलेज उरई में सर्पदंश पीड़ित को लेकर पहुंचे परिजन

हमीरपुर के राठ क्षेत्र के पटनाऊड़ी गांव में देर रात सर्पदंश की घटना, मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

राठ(हमीरपुर) : हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के पटनाऊड़ी गांव में जहरीले सांप के काटने से 58 वर्षीय मदनपाल की मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, मदनपाल को देर रात जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।


मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद मदनपाल को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनके निधन के बाद दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply