विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
News Jalaun Orai Uttar Pradesh

NH-27 पर रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार DCM ने तीन बाइकों को मारी टक्कर

सड़क हादसे के बाद जांच करती उरई कोतवाली पुलिस

उरई कोतवाली क्षेत्र में सरोवर पोर्टको के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत और दो लोग गंभीर घायल।

उरई(जालौन) :जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में NH-27 स्थित सरोवर पोर्टको के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply