विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

मोबाइल चोरी के शक में 14 वर्षीय किशोर को नहर में फेंका, राहगीरों ने बचाई जान

नहर में फेंके गए किशोर को बचाने के बाद जुटे राहगीर

कोंच के उरई रोड नहर पर चाऊमीन खाने आए किशोर के साथ मारपीट के बाद नहर में धकेलने का आरोप, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

कोंच(जालौन) :जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उरई रोड स्थित नहर पर मोबाइल चोरी के शक में एक दबंग ने 14 वर्षीय किशोर को कथित रूप से नहर में फेंक दिया। राहगीरों की सतर्कता से किशोर की जान बच गई।


जानकारी के अनुसार, किशोर चाऊमीन खाने के लिए उरई रोड पर आया था। आरोप है कि एक युवक ने उस पर अपनी जेब से मोबाइल निकालने का शक जताया और मारपीट के बाद उसे नहर में धक्का दे दिया।


घटना देख रहे राहगीरों ने तुरंत नहर में उतरकर किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


सूचना पर कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नहर में फेंके गए किशोर को बचाने के बाद जुटे राहगीर

About The Author

Leave a Reply