उरई में ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर और मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।
उरई(जालौन) : जालौन में बुढ़वा मंगल मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ उरई स्थित ठड़ेश्वरी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मेला तैयारियों का निरीक्षण किया।
एसपी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही, बैरिकेडिंग, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बुढ़वा मंगल पर लगने वाले विशाल मेला ग्राउंड का भी निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।







