विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Kalpi

देवपुरा माता मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार

मीडिया को जानकारी देते ASP ईशान सोनी

कालपी के हरखूपुर गांव के पास मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, मंदिर से चोरी हुए 26 घंटे, नकदी, असलहा और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।

कालपी(जालौन) : जालौन की कालपी कोतवाली पुलिस ने देवपुरा माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ झांसी-कानपुर हाईवे स्थित हरखूपुर गांव के पास हुई।


जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल


पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में बदमाश संदीप के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी बलराम और लाला को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

26 घंटे, नकदी और अवैध असलहा बरामद


गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 घंटे, 12 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त बाइक, चोरी के उपकरण, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी कानपुर देहात के निवासी हैं और उन्होंने 16-17 सितंबर की रात उसरगांव के देवपुरा माता मंदिर में चोरी की थी।

हरखूपुर गांव के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीनों बदमाशों के साथ

About The Author

Leave a Reply