विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

तेज हवाओं का कहर, कोंच-एट रोड पर शीशम का विशाल पेड़ गिरा

कोंच-एट रोड पर कोल्ड स्टोर के पास सड़क के बीचों-बीच गिरा शीशम का विशाल पेड़ और दोनों ओर लगी वाहनों की कतार।

भारी बारिश के बीच कोल्ड स्टोर के पास सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं।

कोंच(जालौन) : जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते कोंच-एट रोड पर शीशम का विशाल पेड़ अचानक टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सड़क पर थमा यातायात


पेड़ गिरने से कोंच-एट मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को काफी देर तक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।


कोल्ड स्टोर के पास बाधित रहा आवागमन


घटना कोल्ड स्टोर के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पेड़ हटाने के प्रयास शुरू होने तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

About The Author

Leave a Reply