आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में लगातार बारिश से जर्जर मकान गिरा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हुआ।
आटा(जालौन) : जालौन के आटा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अटरिया में दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश का कहर देखने को मिला। लगातार जलभराव और बारिश के चलते एक जर्जर कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।
मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
मकान ढहने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार सुरक्षित था और कोई जनहानि नहीं हुई।
गरीब परिवार के सामने खड़ा हुआ संकट
मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।






